व्यवसायियों के लिए पेमेंट लिंक्स क्यों महत्वपूर्ण हैं

अगर आप एक सप्ल्यार, डिस्ट्रीब्यूटर या  खुदरा विक्रेता हैं और अपनी पेमेंट कलेक्शन प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना चाहते हैं, तो पेमेंट लिंक के बारे में जानना आपके लिए महत्वपूर्ण है।

चाहे आप ऑनलाइन बिज़नेस करते हैं या आप कोई दुकान चलाते हैं, आप ज़रूर अपने ग्राहकों से तेज और सुरक्षित तरीक़े से पेमेंट कलेक्ट करना चाहते होंगे। हालांकि, कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं, जिनमें ग्राहकों के लिए नकद पेमेंट करना संभव नहीं होता है। उनमें से कुछ स्थितियां निम्न हैं:

1- कार्ड स्वाइप डिवाइस न होने पर

2- घर बैठे फ़ोन द्वारा ऑर्डर देकर सामान मंगाने पर

ऐसी स्थितियों में पेमेंट लिंक, पेमेंट प्रक्रिया को आसान और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पेमेंट लिंक क्या होता है?

पेमेंट लिंक या ऑनलाइन पेमेंट लिंक शेयर किया जाने वाला एक URL होता है, जिसका उपयोग करके व्यवसायी अपने ग्राहकों से ऑनलाइन पेमेंट का अनुरोध कर सकते हैं। इसके बाद ग्राहक भेजे गए लिंक पर क्लिक करके ट्रांजेक्शन पूरा कर सकते हैं। पेमेंट लिंक द्वारा अपनी पसंद का पेमेंट मोड जैसे डेबिट, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग चुनकर पेमेंट किया जा सकता है।

पेमेंट लिंक से बिज़नेस को क्या लाभ होते हैं?

बिज़नेस संबंधी पेमेंट कलेक्ट करने या भेजने के लिए अगर पेमेंट लिंक का उपयोग किया जाता है, तो उससे कई लाभ होते हैं। जिनके बारे में नीचे बताया गया है:

1- सुविधा
पेमेंट लिंक SMS, WhatsApp, और ईमेल जैसे विभिन्न चैनलों का उपयोग करके आसानी से शेयर किए जा सकते हैं। पेमेंट लिंक मिलने के बाद ग्राहक अपनी पसंद के पेमेंट मोड द्वारा सीधे वहीं से पेमेंट कर सकते हैं।

2- इनवॉइस + पेमेंट
वर्तमान में कई ऐप उपलब्ध हैं; जो ऑनलाइन बिल बनाने में मदद करते हैं, जिन्हें ग्राहकों को भेजा जा सकता है। ऑनलाइन बिल की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि उनके साथ पेमेंट लिंक लगाकर आसानी से भेजा जा सकता है। इससे जैसे ही ग्राहकों को बिल मिलती है, वह उसकी पेमेंट कर सकते हैं। इससे पेमेंट की प्रक्रिया काफ़ी तेज हो जाती है।

3- पेमेंट डिवाइस की आवश्यकता नहीं
पेमेंट लिंक उपयोग करने पर PoS मशीन जैसी किसी पेमेंट डिवाइस की आवश्यकता नहीं होती है। इससे बिज़नेस के खर्चों में कमी आती है और बिज़नेस बढ़ाने में आसानी होती है।

4- भरोसेमंद और सुरक्षित
आमतौर पर, ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट करते समय सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अभी भी काफ़ी लोग ऑनलाइन प्रक्रिया पर भरोसा नहीं करते हैं और अपनी बैंक संबंधी जानकारी शेयर करने में झिझकते हैं। हालांकि, पेमेंट लिंक के लिए ऐसी कोई भी जानकारी शेयर नहीं करनी पड़ती है। पेमेंट लिंक भरोसेमंद और सुरक्षित पेमेंट विकल्प है, इसलिए ग्राहक इसका उपयोग आसानी से कर सकते हैं।

वर्तमान में, भारत के ज़्यादातर व्यवसायी पेमेंट कलेक्ट करने के लिए पेमेंट लिंक का उपयोग कर रहे हैं। यह न केवल एक बेहतरीन विकल्प है, बल्कि आज के समय की आवश्यकता है। अगर आप अपनी बिज़नेस संबंधी पेमेंट कलेक्ट करने के लिए पेमेंट लिंक की सुविधा का उपयोग करना चाहते हैं, तो MyBusiness ऐप आपके काफ़ी काम आ सकती है। इसकी मदद से न केवल पेमेंट लिंक की सुविधा का लाभ लिया जा सकता है, बल्कि ऑनलाइन बिलिंग, GSTR-1 फ़ाइलिंग के साथ ही बिज़नेस संबंधी कई अन्य ज़रूरतों को भी एक ही जगह पूरा किया जा सकता है। अभी भी आप किस बात का इंतज़ार कर रहे हैं। आज ही MyBusiness ऐप एक्सप्लोर करें।

MyBusiness के साथ अपने व्यवसाय को शक्तिशाली बनाएं – सुगम GST बिलिंग और फाइलिंग के लिए MyBusiness ऐप डाउनलोड करें!

Scroll to Top