GSTR-2A और GSTR-2B के बीच मुख्य अंतर

GSTR-2A और GSTR-2B दो अलग-अलग GST रिटर्न फ़ॉर्म हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही आपको उपलब्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के बारे में जानकारी देते हैं। हालांकि, दोनों इनपुट टैक्स क्रेडिट की जानकारी देते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों एक जैसे होते हैं। कई लोग दोनों के अंतर को सही तरीके से समझ नहीं पाते हैं। इसलिए हम इस ब्लॉग में GSTR-2A और GSTR-2B के बीच मुख्य अंतर के बारे में संक्षेप में बात करेंगे और बताएंगे कि दोनों किस तरह एक दूसरे से अलग होते हैं।

GSTR-2A और GSTR-2B: परिभाषा

GSTR-2A:

इसमें एक विशिष्ट कर अवधि (Specific tax period) के दौरान आपके सप्लायर्स से की गई आपकी सभी ख़रीदारी की डिटेल्स शामिल होती है। इस फॉर्म में दी गई जानकारी अपने आप भर जाने वाली (Auto-populated) डिटेल्स होती हैं। ये प्रतिबिंबित (Reflected) डिटेल्स आपके सप्लायर्स की होती हैं, जो उन्होंने अपने GSTR-1, GSTR-5, GSTR-6, GSTR-7 और GSTR-8 रिटर्न फ़ाइल करते समय दी थीं। इसका मतलब यह है कि GSTR-2A आपके सप्लायर्स द्वारा अपलोड की गई इनवॉइस की डिटेल्स को दिखाता है।

वस्तुओं या सेवाओं के प्राप्तकर्ता होने के नाते, आप GSTR-2A फॉर्म में कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं, क्योंकि इस दस्तावेज़ को केवल देखा और पढ़ा जा सकता है। यह दस्तावेज़ आपको इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने में मदद करता है। साथ ही यह जानकारी का एक विश्वसनीय स्रोत है, क्योंकि दस्तावेज़ अपने आप भर जाता है। इसके बाद भी यह दस्तावेज़ आपके द्वारा सप्लायर्स से की गई सभी ख़रीदारी की निर्णायक रिपोर्ट नहीं होती है। एक व्यवसायी और ज़िम्मेदार करदाता के रूप में, आपकी यह कर्तव्य है कि आप अपने सप्लायर्स द्वारा दी गई सभी डिटेल्स की जांच करें और उसे वेरिफ़ाई करें।

GSTR-2B:

GSTR-2B हर महीने GST पोर्टल द्वारा तैयार किया जाता है। इसे अगले महीने के 12वें दिन देखा जा सकता है। इस दस्तावेज़ में GSTR-1, GSTR-5 और GSTR-6 से एकत्र की गई डिटेल्स शामिल होती हैं।

GSTR-2B फ़ॉर्म द्वारा आप अपने इनपुट टैक्स क्रेडिट का सारांश (Summary) देख सकते हैं। यह एक स्थिर (Static) दस्तावेज़ होता है, इसलिए एक बार बनाए जाने के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। इसकी सहायता से आप अपने द्वारा की गई सभी ख़रीदारी को अपनी अकाउंटिंग बुक से मैच करके देख सकते हैं।

GSTR-2A और GSTR-2B के बीच अंतर

GSTR-2A और GSTR-2B के बीच के अंतर को समझना महत्वपूर्ण है, ताकि आप अपनी इनपुट टैक्स क्रेडिट की जानकारी को सही तरीके से समझ सकें। नीचे टेबल के माध्यम से हमने कुछ महत्वपूर्ण श्रेणियों के आधार पर दोनों के बीच के अंतर को बताने का प्रयास किया है। एक नज़र डालें:

कैटेगरी GSTR-2A GSTR-2B
स्टेटमेंट का प्रकार
  • यह एक गतिशील (Dynamic) फॉर्म है, जिसमें इनपुट टैक्स क्रेडिट के संबंध में की गई खरीद का विवरण शामिल होता है। इसकी डिटेल्स को केवल सप्लायर्स द्वारा एडिट किया जा सकता है। 
  • इस फ़ॉर्म द्वारा इनपुट टैक्स क्रेडिट का सारांश देखा जा सकता है, जो GSTR-1, GSTR-5 और GSTR-6 रिटर्न में सप्लायर्स द्वारा फ़ाइल की गई डिटेल्स पर आधारित होता है।

 

  • साथ ही, यह एक स्थिर स्टेटमेंट होता है।
उपलब्धता
  • जब सप्लायर GSTR-1, GSTR-5, GSTR-6, GSTR-7 और GSTR-8 रिटर्न फ़ाइल करते हैं, तो सभी डिटेल्स उसी समय अपडेट हो जाती हैं।
  • यह महीने में एक बार जेनरेट होता है और अगले महीने के 12वें दिन देखने के लिए उपलब्ध होता है।

 

  • जब सप्लायर GSTR-1, GSTR-5 और GSTR-6 फाइल करते हैं, तो जानकारी अपने आप भर जाती है।
उपयोग
  • इसकी सहायता से सप्लायर द्वारा अपलोड की गई आपकी सभी खरीदारी की डिटेल्स को मैच किया जा सकता है।
  • इसकी सहायता से उपलब्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट का सारांश देखा जा सकता है।
अंतर्वस्तु
  • सप्लायर का GSTIN

 

  • इनवॉइस नंबर और तारीख

 

  • HSN या SAC कोड

 

  • कर योग्य मूल्य और कर राशि (CGST, SGST, IGST और CESS)

 

  • सप्लाई का स्थान

 

  • पात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और दावा किया गया ITC
  • GSTR-2A के अनुसार उपलब्ध ITC

 

  • माल के आयात के अनुसार उपलब्ध ITC

 

  • सेवाओं के आयात के अनुसार उपलब्ध ITC

 

  • ISD क्रेडिट के अनुसार उपलब्ध ITC

 

  • TDS क्रेडिट के अनुसार उपलब्ध ITC

 

  • TCS क्रेडिट के अनुसार उपलब्ध ITC

 

  • किसी अन्य ITC क्रेडिट के अनुसार उपलब्ध ITC

ऊपर दी गई जानकारी से यह स्पष्ट है कि GSTR-2A और GSTR-2B के बीच के अंतर कुछ आधारों पर आधारित हैं। इसके बारे में ऊपर के टेबल में देख सकते हैं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि GSTR-2A की प्रकृति गतिशील (Dynamic) होती है और इसमें आपके सप्लायर द्वारा बदलाव किए जा सकते हैं। इसलिए GSTR-2A दस्तावेज़ को हर बार अपनी ख़रीद से ज़रूर मैच करें। हालांकि GSTR-2B के साथ ऐसा बिलकुल भी नहीं है। इसकी प्रकृति स्थिर होती है, इसलिए इसमें बदलाव नहीं किए जा सकते हैं।

GST और बिज़नेस फ़ाइनेंस से संबंधित अन्य जानकारी के लिए MyBusiness ब्लॉग पेज पर आते रहें।

MyBusiness के साथ अपने व्यवसाय को शक्तिशाली बनाएं – सुगम GST बिलिंग और फाइलिंग के लिए MyBusiness ऐप डाउनलोड करें!

Scroll to Top